Dimani news: मुरैना की दिमनी विधानसभा में नरेंद्र सिंह तोमर की बड़ी जीत, 10000 से ज्यादा मतों जीतें चुनाव
Dimani Chunav Result 2023: MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी विधानसभा सीट पर भी मतगणना पूरी हो गई है। बता दे दिमनी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों से यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत रहे थे। पर इस इस बार बीजेपी ने यहां से बड़े चेहरे को उतारा था।
दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं बसपा प्रत्याशी बालवीर दंडोतिया दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर तीसरे नंबर पर रहे।

बात दे दिमनी विधानसभा में 15 राउंड की गिनती के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 10,217 वोटों से आगे चल रहे थे। सातवें राउंड की गिनती में मुरैना विधानसभा में कांग्रेस के दिनेश गुर्जर सबसे आगे चल रहे हैं। वे 7464 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुरैना की सुमावली विधानसभा में 18 राउंड के बाद भाजपा के एदल सिंह कंसाना सबसे आगे चल रहे हैं। वे 950 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अंबाह विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र नारायण सखवार सबसे आगे चल रहे हैं। उनके 51942 वोट आए हैं ।उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के मौजूदा विधायक कमलेश जाटव के कुल 31938 वोट आए हैं। जौरा में 18 चरण के बाद कांग्रेस के पंकज उपाध्याय 22,272 वोटों से आगे हैं। सबलगढ से बीजेपी की सरला रावत 17 राउंड के बाद 10,662 वोटों से आगे तल रही हैं।
दिमनी विधानसभा सीट मुरैना जिले के अंतर्गत आती है। मतगणना का काम शुरू हो गया है। मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई, इसके बाद EVM खोली गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र तोमर से आगे चल रहे हैं।
बता दे दिमनी विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है। 2018 के चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से कांग्रेस की गिर्राज दंडोतिया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उपचुनाव में रविंद्र सिंह तोमर ने जी दर्ज की।
इस बार दिमनी विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणी माना जा रहा था। दरअसल भाजपा उम्मीदवार नर्सिंग तोमर का मुकाबला यहां से मौजूदा विधायक रविंद्र तोमर से था, लेकिन बसपा से पूर्व विधायक बलबीर दंडोतिया ने भी चुनावी ताल ठोक दी।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद हैं। तोमर, पीएम मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं, चूंकि अब तक मध्य प्रदेश भाजपा ने राज्य में किसी भी सीएम चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। इसलिए चम्बल के लोग तोमर को सीएम पद का दावेदार मान रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के नेता इसे लेकर भाजपा पर शुरुआत से ही तंज कसती आ रही है। बहरहाल, ये तो कुछ देर बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या नरेंद्र सिंह तोमर अपनी जीत दर्ज करवाकर सीएम पद के लिए अगला स्टेप बढ़ा पाएंगे या नहीं।
बता दें कि मुरैना जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की गणना शुरू हाे चुकी हैं। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुरैना में सभी सीटों की काउंटिंग 88 टेबलों पर की जा रही है। मुरैना विधानसभा वाले रूम में 18 तथा शेष हर विधानसभा के हर कमरे में 14 टेबल लगाई गई है। यहां पर सबलगढ़ व दिमनी विधानसभा की काउंटिंग 19-19 राउण्ड में, जौरा तथा सुमावली विधानसभा की काउंटिंग 22-22 राउण्ड में, मुरैना विधानसभा की काउंटिंग 18 तथा अंबाह विधानसभा की काउंटिंग 20 राउण्ड में पूरी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications