Morena News: PM मोदी के मंत्री को चुनौती देंगे कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर, दिमनी से उम्मीदवार घोषित

Morena Congress News: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल देर रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कांग्रेस ने वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। यानी अब रविंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को टक्कर देंगे।

बता दे 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह भिडोसा ने भाजपा के प्रत्याशी गिर्राज सिंह दंडोतिया को चुनाव हार दिया था। इस क्षेत्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय वाटर निर्णायक भूमिका में है। लेकिन अब मुकाबला तोमर वर्सेस तोमर हो चुका है। दरअसल भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है और अब कांग्रेस ने भी अपने वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह तोमर (भिड़ोसा) को प्रत्याशी बनाया है।

Congress MLA Ravindra Singh Tomar will challenge Modis minister, declared candidate from Dimani

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट पर 1980 से कई सालों तक भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन पिछले दो चावन से भाजपा यहां हर का सामना कर रही है। इसे देखते हुए ही भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतर कर अपनी इस सीट पर खोए हुए वजूद को पाने की कोशिश की है।

टिकट मिलने के बाद मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि वह चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भाजपा की उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर को 50,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हाराएंगे। माना जा रहा है कि रविंद्र तोमर को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीट पर अब कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

इन सीटों पर भी जमकर हो रही चर्चा

  • सुमावली विधानसभा से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर नए चेहरे कुलदीप सिंह सिकरवार को मौका दिया गया है। पिछले 10 वर्षों से कुलदीप सिंह जनता के लिए काम कर रहे है। इसलिए कांग्रेस ने उन्हे मौका दिया है।
  • वही मुरैना विधानसभा से विधायक राकेश मावई का टिकट काटकर पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े दिनेश गुर्जर को टिकट दिया है। हालांकि पूर्व में दिनेश गुर्जर चुनाव हारे थे पर एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
  • वही अंबाह में नए चेहरे देवेंद्र सकवार को टिकट दिया गया है देवेंद्र सकवार के पिता पूर्व में अंबाह विधानसभा से विधायक रहे हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+