मुरैना में सीएम शिवराज सिह चौहान ने बाढ़ को लेकर दी ये खास चेतावनी
मुरैना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बाढ़ के हालातों पर चर्चा करने ली बैठक
मुरैना, 24 अगस्त। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में बुधवार की रात को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भिंड में चंबल नदी का जल स्तर बढ़ सकता है। सीएम की ये चेतावनी उन ग्रामीणों के लिए है जो चंबल किनारे बसे गांवों मे निवास कर रहे है। ऐसे में सीएम ने सभी बाढ़ प्रभावित ईलाकों मे राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Recommended Video

मुरैना में ली सीएम ने अधिकारियों की बैठक
मुरैना में सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पहुंचे थे। बुधवार की रात को सीएम कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम ने बाढ़ के हालातों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने सीएम को बताया कि जिले की नदियों मे जल स्तर की क्या स्थिती है और आने वाले दिनों में क्या हालात हो सकते हैं।

बैठक के बाद सीएम ने की मीडिया से बातचीत
बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत की। सीएम ने कहा कि गांधी सागर और कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद लगता है कि मुरैना में सबा मीटर तक पानी गुरुवार की दोपहर तक बढ़ सकता है। श्योपुर में पार्वती का पानी घट गया है और चंबल का पानी स्थिर है। उन्होंनें कहा कि मुरैना के बाद भिंड में पानी जाता है इसलिए वहां भी पानी की बढ़ोत्तरी की संभावना है।

साईंटिफिक तरीके से पता लगाएंगे डूबने वाले गांव की जानकारी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब साईंटिफिक तरीके से ये पता लगा लेंगे कि कौन सा गांव पहले डूबने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए निचले ईलाके के लोगो कों राहत शिविरों में पहुंचाने का काम शुरु कर दिया है। हमारी पूरी तैयारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम समेत स्थानीय प्रशासन तैयार है।

रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भी कराएंगे उपलब्ध
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है। जरुरत पड़ने पर रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराएंगे, राहत शिविरों में भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं, हमारी कोशिश है कि ऐसी स्थिति नहीं बनने देंगे जिससे पानी बढ़े और लोगों की जान जोखिम में पड़े, इसका हम ध्यान रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications