मुरैना में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निकाला रोड शो

मुरैना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निकाला रोड़ शो, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए किया चुनाव प्रचार और ली आमसभा

मुरैना, 10 जुलाई। मुरैना में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीना जाटव का चुनाव प्रचार करने सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को मुरैना पहुंचे। यहां उन्होंने एक आम सभा को संबोधित किया और इसके बाद मुरैना शहर में रोड शो निकाला। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

रोड शो

बीजेपी ने लगाई अपनी पूरी ताकत
मुरैना में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने रविवार को अपनी पूरी ताकत लगाते हुए चुनाव प्रचार किया। यहां बीजेपी ने मीना जाटव को अपना नगर निगम मुरैना का महापौर प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। मीना जाटव के पक्ष में वोट मांगने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा रविवार को मुरैना पहुंचे थे।

रोड शो

राम जानकी मंदिर में सीएम ने किया सभा को संबोधित
मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जीवाजी गंज स्थित रामजानकी मंदिर में सभा में शिरकत की। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित भी किया। बीजेपी की महापौर प्रत्याशी समेत बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां जनता से वोट करने की अपील की।

सभा

जीवाजी गंज से शुरू किया सीएम ने रोड शो
सभा को संबोधित करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना शहर में रोड शो निकाला। सीएम का यह रोड शो जीवाजी गंज से शुरू हुआ। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोड शो एमएस रोड नेहरू पार्क के सामने से गणेशपुरा की पुलिया होते हुए जाहर सिंह मार्ग पहुंचा और गोपीनाथ की पुलिया से आगे निकलते हुए महामाया मंदिर होते हुए जैन मंदिर से निकलकर सदर बाजार से होते हुए मृगनयनी गार्डन पर जाकर संपन्न हो गया।

सीएम के रोड शो में उमड़ी भीड़
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुरैना शहर में निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल हुए। हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता आगे आगे चल रहे थे और सीएम शिवराज सिंह चौहान का रथ पीछे पीछे चल रहा था रथ पर खड़े होकर सीएम शिवराज सिंह चौहान रोड शो निकाल रहे थे। रथ पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और स्थानीय बीजेपी के नेता उपस्थित थे।

13 जुलाई को होना है दूसरे चरण का मतदान
13 जुलाई को मुरैना नगरीय निकाय के लिए मतदान होना है। 8 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी मुरैना पहुंचे थे और यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी समेत कांग्रेस के अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था और रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान मुरैना पहुंच गए। कुल मिलाकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दूसरे चरण के मतदान से पहले मुरैना में अपनी पूरी ताकत लगा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+