Morena News: जयमाला लिए इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से ले भागा प्रेमी
Morena News: मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की आनंदी वाटिका का है। जहां सोमवार की रात राजस्थान के बाड़ी शहर निवासी एक परिवार अपनी लड़की की शादी कराने के लिए मुरैना आए थे।

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जेवर पहनकर सजने के लिए गई दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से प्रेमी भगा ले गया। इधर घोड़ी में चढ़कर दूल्हा बाराती के साथ धूमधाम से नाचते गाते द्वार पर पहुंचा। उधर ब्यूटी पार्लर के बहाने दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।
मामला कोतवाली थाना इलाके के आनंदी वाटिका का है।
दुल्हन लापता होने के बाद शादी रोक दी गई है। इस मामले से जहां एक और दूल्हे के परिवार वालों की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई तो वहीं दूसरी ओर लड़की के परिवार ने उन्हें थाने में मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दूल्हे के भाई ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए दुल्हन के परिजन से जेवर-कपड़े वापस दिलवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मुरैना स्थित कन्या स्कूल रोड निवासी दीपक उर्फ योगेश वर्मा का विवाह धौलपुर राजस्थान के बाड़ी निवासी शिल्पी सोनी के साथ फिक्स हुई थी। दोनों का विवाह कार्यक्रम सोमवार-मंगलवार की रात शहर के आनंदी वाटिका में आयोजित हो रहा था। जब रात में नाच गाने के साथ धूमधाम से दूल्हा घोड़ी चढ़कर द्वार पहुंचा। दूल्हा स्टेज पर वरमाला लिए काफी देर तक खड़ा रहा लेकिन दुल्हन नहीं आई। काफी टाइम तक इंतजार करते दूल्हा ओर अन्य बारातियों को डाउट हुआ। दूल्हे के भाई ने लड़की पक्ष के लोगो से बातचीत की तो उन्होंने जानकारी दी कि दुल्हन सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई है। इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर पर संपर्क किया तो पता चला कि दुल्हन यहां से किसी लड़के के साथ बाइक पर बैठकर काफी देर पहले ही जा चुकी है। यह सुनते ही दूल्हे का भाई हैरान रह गया। उसने दुल्हन के पिता और भाई से बात की तो वे लड़ाई करने पर उतारू हो गया।
दूल्हे के भाई का आरोप है कि, दुल्हन के घरवाले उनके साथ गली-गलौच करते हुए अपने वाहन में बैठकर घर चले गए। दूल्हे के भाई ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन में सोने के जेवर और मोबाइल फोन वापस दिलवाने की मांग की है। उनकी शिकायत है दुल्हन उनके 15 तोला सोने के जेवर और मोबाइल फोन लेकर भागी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार सोमवार की रात दोनों पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हुई। जिसके बाद चर्चा इस बात का भी है कि दहेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई है। फिलहाल पुलिस इस घटना के हर पहलू को नजर में रखते हुए जांच कर रही है।
वही पूरे घटनाक्रम को लेकर सब इंस्पेक्टर रत्ना जैन ने जानकारी दी कि बीते देर रात को एक राहुल वर्मा के द्वारा शिकायत पत्र दिया गया है। फिलहाल आवेदन के आधार पर हर पहलू पर नजर में रखते हुए जांच की जा रही है और जो भी जांच में निकल कर सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications