Morena news: मरीज से मिलकर लौट रहे थे घर तभी हादसे में चली गई जान
मुरैना में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने मारी बोलेरो को टक्कर, 5 की मौत 3 घायल, नूराबाद के पास की घटना, सभी मृतक एक ही गांव के निवासी
Morena में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए। मुरैना जिले के नूराबाद थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। डंपर की टक्कर की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं।
Recommended Video

बित्तोली गांव के लोग गए थे ग्वालियर
बित्तोली गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर ग्वालियर गए हुए थे। यहां वे एक मरीज को मिलने के लिए गए थे। अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने के बाद सभी लोग बोलेरो में बैठ कर वापस अपने गांव के लिए चल पड़े थे।
नूराबाद के पास नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी टक्कर
बोलेरो में बैठ कर सभी ग्रामीण अपने घर के लिए चल पड़े थे। रात हो गई थी इसलिए हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी थी लेकिन घर पहुंचने से पहले ही नूराबाद पर मौत उनका इंतजार कर रही थी। नूराबाद पर घुरैया होटल के सामने जैसे ही बोलेरो गाड़ी पहुंची तो पीछे से आ रहे डंपर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सामने से आ रहे दूसरे डंपर से भी जा टकराई।
मौके पर 4 लोगों ने तोड़ दिया दम
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बोलेरो सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन यहां भी एक घायल ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications