DJ पर नाचते-नाचते बाराती ने मामूली बात पर बोल दिया हमला, दुल्हन समेत 9 घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में शादी में डीजे साउंड के शोर को रोकने को लेकर हुए विवाद में बारातियों ने दुल्हन पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें दुल्हन व दुल्हन के परिजनों सहित करीब 9 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अम्बाह स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

Barati attack in Morena Nine people injured including Bride

मामले के अनुसार मुरैना निवासी जयराम राठौर पुत्र ख्यालीराम राठौर उम्र 45 वर्ष की बेटी पूजा की शादी 28 मई की थी। लड़की पक्ष लड़की को लेकर अम्बाह में ही लड़के पक्ष के यहां शादी करने गए, जहां दूल्हा व दुल्हन पक्ष का सम्मलित शादी का कार्यक्रम सीएल शिवहरे मैरिज गार्डन में था।

अभी शादी का कार्यक्रम चल ही रह था कि कुछ बाराती गार्डन में लगे डीजे पर हुड़दंग मचा रहे थे तो दुल्हन पक्ष ने बारातियों से डीजे बंद करने को कहा तो बारातियों को यह बात नागवार गुजरी और दूल्हा पक्ष सहित बारातियों ने कुर्सी, ईंट, पत्थरों से दुल्हन पक्ष पर हमला बोल दिया।

Barati attack in Morena Nine people injured including Bride

हमले में दुल्हन पूजा, दुल्हन के पिता व भाई सहित करीब 9 महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को अम्बाह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर घायल दुल्हन के पिता, भाई व एक अन्य को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। वहीं, दुल्हन पक्ष ने अम्बाह पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम रात को झगड़े के बाद पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे तो अम्बाह थाना प्रभारी ने डांटकर थाने से बाहर भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+