Morena News: ब्रश से रगड़-रगड़कर महिला ने धोए 6 कट्टे, वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला का कट्टे धोते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला कढ़ाई में निरमा का पानी लेकर कपड़े धोने वाले ब्रश से रगड़-रगड़कर धो रही है। कट्टे को धोने के दौरान किसी ने महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला महुआ थाना इलाके का है, यहां सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला घर में एक सब्जी की कढ़ाई में कट्टे निरमा के पानी से साफ करती दिख रही है।

महिला के पास 4-5 देशी कट्टे रखे हुए हैं जिन्हें एक एक कर महिला ब्रश से चमका रही है। महिला के पास ही कोई युवक भी है जो वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अंबाह SDOP और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस टीम ने गणेशपुरा गांव के पास दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि मुरैना अवैध हथियारों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। चंबल अंचल में लाइसेंसी व अवैध हथियार दोनों ही बड़ी मात्रा में हैं। कई जगह तो ऐसी हैं जहां अवैध हथियार बनाने का काम और बिक्री खुलेआम होती है जो इस वीडियो से साफ समझा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि पुलिस अवैध हथियारों के सौदागरों पर कार्रवाई नहीं करती लेकिन इसके बावजूद अवैध हथियारों का धंधा खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।
महुआ थाना इलाके के गणेशपुरा गांव के पास पुलिस ने दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल कट्टे से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सभी से पूछताछ करेगी। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications