Morena News: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारी व मुरैना के कांग्रेस नेता

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के समक्ष बुधवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारी एवं मुरैना के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

'मोदी जी की गारंटी' के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हो रहे हैं, उनके चलते 'मोदी जी की गारंटी' के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हम सभी के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि 'मोदी जी का परिवार' लगातार आगे बढ़ रहा है।

More than 80 officials of Congress Medical Cell and Congress leaders of Morena joined BJP

इस परिवार में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारियों तथा मुरैना के कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने पर उनका स्वागत करते हुए कही।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी

प्रदेश कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत राय, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉ सिद्धांत दुबे, शिवपुरी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ नीलेश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ऋचा तिवारी, रीवा टीआरएम कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ रामलला शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के विंध्य संभाग के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित तिवारी, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ दीपनारायण शर्मा, सतना प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपक कनौजिया, सागर प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ शिवानी वैश्य, महू प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा चतुर्वेदी, मऊगंज प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कैलाश गुप्ता, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ अमर पटेल, रीवा कोविड एसोसिएट अध्यक्ष डॉ एसएम शर्मा, रीवा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र शर्मा, डॉ टीके पाठक, डॉ मनीष देव वर्मा सहित 12 जिलों के 60 से अधिक चिकित्सकों, 20 से अधिक फॉर्मासिस्ट एवं प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत किया।

मुरैना के कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता श्री सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव श्री देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा शिवहरे, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी, प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री श्रीमती रामदुलारी मौर्य, प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसा पलैया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भोपाल जिला प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह यादव एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ रोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+