Mp News: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी पर उड़ाए 20 लाख रुपये, कामवाली बाई ने साफ की शराब कारोबारी की अलमारी
Morena News: पुलिस ने कुल 20 लाख रुपये की चोरी में से 4 लाख रुपये नगद, जेवर के आभूषण करीब 12 लाख रुपये और एक कार महिला और उसके प्रेमी से बरामद कर लिया है।
Morena News: मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस ने एक रोचक चोरी का खुलासा किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार के घर पर साफ सफाई करने वाली बाई काम करती थी। तीन बच्चों की मां 20 साल छोटे प्रेम के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसके कहने पर अपने मालिक के घर पर चोरी की।
कामवाली बाई अपने मालिक की तिजोरी में से 20 लाख रुपए नगद और जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कामवाली बाई और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके कब्जे से 4 लाख रुपए नगद और चोरी गए जेवरात बरामद का लिए है।

पुलिस से जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू आमपुरा रजिस्ट्रार कार्यालय के पास नीरज शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। नीरज पेशे से शराब कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर है। विगत 13 नवंबर को उसने अपने घर की अलमारी में 18 लाख रुपये से भरा बैग रखा था। दो दिन बाद उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें से पूरे 6,00,000 चोरी हो गए थे।
संदेह होने पर नीरज ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद नीरज ने फिर से 12 जनवरी को सात लाख रुपये से भरा बैग रखा। 2 दो दिन बाद उसने बैग में रखे रुपये निकालकर देखे तो उसमे से दो लाख रुपये फिर कम निकले। ठेकेदार ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कोई बाहरी लोग घर के अंदर आता-जाता नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस को काम करने वाली नौकरानी पर शक हुआ तो उसका मोबाइल फोन चैक कर के देखा। फोन में महिला के अलावा उसके प्रेमी के साथ न्यू कार के फोटो नजर आए। तो पुलिस का शक गहरा हो गया।
इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4 लाख नगद 12 लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए। इसके अलावा एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। यह कार आरोपी ने 3 लाख रुपये जमा कर अपने भाई के नाम से खरीदी थी। बाकि सामान की बरामदगी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है। महिला को अपनी उम्र से 20 साल छोटे बेरोजगार लड़के से प्यार हो गया था। उसने प्रेमी की जरूरतों को पूरा करने शराब कारोबारी के घर में ही चोरी करना शुरू कर दिया।
एएसपी अरविंद ठाकुर के जानकारी अनुसार विगत एक माह पूर्व हुई 20 लाख की चोरी ट्रेस की गई है। पुलिस ने चोरी गए माल में से 4 लाख नगद और 12 लाख के जेवरात बरामद कर लिये हैं। इसमे मुख्य आरोपी घर में काम करने वाली नौकरानी है। शेष माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications