Moradabad: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पति बना 'हैवान', लाश को बोरे में भर कर 50 किमी दूर फेंका

पति पत्नी के बीच संबंध बनाने को लेकर विवाद होने के बाद मुरादाबाद में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई। लाश को बोरे में भरकर घर से 50 किमी दूर फेंक दिया।

Moradabad News

Moradabad से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी द्वारा संबंध बनाने से मना करने पर एक पति ने बेड पर ही उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मृतका की लाश को बोरे में भरकर घर से 50 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर फेंक दिया। लाश को सुनसान स्थान पर फेंकने के बाद पति थाने में पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरे दिन लाश मिलने के बाद पुलिस द्वारा तफ्तीश की गई तो घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को हाईवे किनारे मिली थी लाश

सोमवार को हाईवे किनारे मिली थी लाश

दरअसल मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरा इलाके में बीते सोमवार को सड़क किनारे बोरे में भरी हुई एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंची और लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ ही रेप की आशंका को भांपते हुए पुलिस द्वारा स्लाइड भी तैयार कराई गई। मृतका की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। पुलिस द्वारा आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया और वहां से गुम हुई महिलाओं और युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। बाद में महिला की शिनाख्त सराय कोहना नर्इ बस्ती निवासी 30 वर्षीय रुखसार के रूप में की गई। शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो प्रारंभिक जांच में उसके पति के ऊपर ही पुलिस को शक हुआ। उसी को आधार मानकर पुलिस ने जांच प्रारंभ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

9 साल पहले हुई थी अनवर और रुखसार की शादी

9 साल पहले हुई थी अनवर और रुखसार की शादी

जानकारी अनुसार अमरोहा के सराय कोहना नई बस्ती निवासी अनवर नामक बेकरी संचालक कि शादी 9 साल पहले रुखसार नामक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के रिश्ते काफी मधुर रहे और इस बीच रुखसार ने 3 बच्चों को जन्म भी दिया। फिर बाद में धीरे-धीरे रिश्ते में खटास आने लगी और आए दिन पति पत्नी में अनबन होने लगी। हत्यारोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी उससे प्यार नहीं करती थी और संबंध बनाने पर मना करती थी। रोज की कहासुनी से तंग आकर पति अनवर द्वारा पत्नी को मारने की योजना बनाई गई।

पत्नी ने संबंध बनाने से कर दिया मना

पत्नी ने संबंध बनाने से कर दिया मना

हत्यारोपी पति द्वारा पुलिस के सामने स्वीकार किया गया कि उसका उसकी पत्नी से संबंध अच्छा नहीं था। रविवार को वह अपने घर पहुंचा और रात में पत्नी को अपने कमरे में बुलाया। बुलाने के बाद पत्नी के साथ एक बार वह शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद पत्नी सोने लगी। अनवर दोबारा शारीरिक संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया। अनवर उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी उसके बाद वह उसे मारने का प्लान बनाया। अनवर ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी रुखसार की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को पहले पन्नी में लपेटा और उसके बाद बोरे में भरा। लाश को बोरे में भरने के बाद वह मोटरसाइकिल पर लाश को बांधकर घर से 50 किलोमीटर दूर मुरादाबाद के रतूपुरा गांव में सड़क किनारे सुनसान स्थान पर फेंक दिया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस को गुमराह करने के लिए दर्ज कराई रिपोर्ट

यह भी बात सामने आ रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अनवर अपनी पहचान छुपाने के लिए और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए खुद थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरे दिन लाश मिलने के बाद हत्यारोपी पति को भी इसकी जानकारी मिली लेकिन वह अपनी बेकरी की दुकान चलाने चला गया। उसे पूरा भरोसा था कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। हालांकि मृतका की शिनाख्त होने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ की गई और हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके के क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर का कहना है कि हत्यारोपी पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पति पत्नी में अच्छे संबंध नहीं थे, जिसके चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+