बॉयफ्रेंड अशफाक के लिए शिखा से बनी सोना, बेटे को ही करवा दिया किडनैप और पति से मांगे 30 लाख

मुरादाबाद। 7 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझौला थाना क्षेत्र में पांच साल के बच्चे का अपहरण और 30 लाख रुपए की फिरौती मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस पूरी कहानी के पीछे कोई और नहीं, बल्कि बच्चे की मां ही थी। मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक, मां शिखा ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 5 साल के बेटे ध्रुव का अपहरण करवाया। फिर पति से 30 लाख की फिरौती मांग डाली। एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ध्रुव अपहरण कांड का ख़ुलासा किया है।

30 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

30 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

दरअसल, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी गौरव कुमार फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते है। 7 अगस्त को दोपहर उनका 5 साल का बेटा ध्रुव घर के पास दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। लेकिन बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तभी ध्रुव के पिता के फोन पर अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद गौरव कुमार ने इस बात की जानकारी मझोला थाना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में मामले की जांच शुरू कर दी और 4 टीमों को बच्चे की बरामदगी के लिए लगाया गया।

दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे

दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे

इस बीच पुलिस ने 8 अगस्त को गाजियाबाद के कौशाम्बी बस अड्डे से बच्चे को बरामद कर लिया। अपहरण करने वाले बदमाश बच्चे को बस में छोड़कर भाग गए थे। एसएसपी ने बताया कि चूंकि बदमाशों ने इंटरनेट कॉल के जरिए फिरौती मांगी थी। लिहाज़ा बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नंबरों को ट्रेस करना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने 2 युवकों को उठा लिया। उनसे पूछताछ में जो कहानी सामने आई उसने पुलिस को भी हिला दिया। एसएसपी ने बताया कि ध्रुव की मां शिखा ने अपने प्रेमी तेलंगाना निवासी अशफाक के साथ मिलकर प्लान बनाया था। प्लान के तहत ध्रुव का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया कि शिखा ने अपने पति से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद दोनों नई लाइफ शुरू कर सके। फिलहाल पुलिस ने शिखा, उसके प्रेमी अशफाक और उसके दोस्त इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक पर मिली थी अशफाक से

फेसबुक पर मिली थी अशफाक से

मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शिखा की शादी 2011 में गौरव से हुई थी। दोनों के एक बेटी सादगी (8) और बेटा धु्व (5) हैं। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था। लेकिन अति महत्वाकांक्षी शिखा अपने इस जीवन से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए दो साल पहले जब तेलंगाना के निजामाबाद का अशफाक फेसबुक पर उसके संपर्क में आया तो शिखा ने सपने बुनने शुरू कर दिए। फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद दोनों के बीच चैटिंग भी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी अशफाक ने शिखा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।

शिखा से सोना बनकर रखने लगी थी रोजा

शिखा से सोना बनकर रखने लगी थी रोजा

आरोपी शिखा ने पुलिस को बताया कि पहली बार वह मेरठ में अशफाक से मिली थी। वहां वह अशफाक के साथ कई घंटे तक एक होटल में रुकी थी। वह उसके साथ रामनगर भी घूमने गई थी। शिखा पर अशफाक के इश्क का नशा इस कदर सवार था कि वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। वह अशफक को पाने के लिए धर्म बदलने को भी राजी थी। उसने रोजे रखकर इसका सुबूत भी अपने प्रेमी को दे दिया था। इस अप्रत्याशित बदलाव पर पति ने समझाने का प्रयास किया तो उसने कत्ल की धमकी भी दे डाला।

अशफाक ने हिंदू लड़की स्वीटी नाम से बनाई थी फेसबुक पर आईडी

अशफाक ने हिंदू लड़की स्वीटी नाम से बनाई थी फेसबुक पर आईडी

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है 2018 में अशफाक ने हिंदू लड़की स्वीटी नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई थी। इसी नाम से उसने शिखा से दोस्ती की थी। करीब चार माह तक दोनों के बीच बात होती रही। इस दौरान दोनों के रिश्ते इतने मजबूत हो गए कि जब एक दिन अशफाक ने अपने लड़की न होने का राज खोला तो शिखा को कोई हैरत नहीं हुई। जब अशफाक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो इसे भी शिखा ने आसानी से मान लिया। उसका भरोसा जीतने के लिए ही 2019 से ही उसने अपना नाम सोना रख लिया और रोजे रखने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+