यूपी: गोमांस के नाम पर महिला पशु चिकित्सक अधिकारी ने धमकाया, ली रिश्वत, वीडियो वायरल

Moradabad News (मुरादाबाद)। यूपी के मुरादाबाद में महिला पशु चिकित्साधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को गोमांस का डर दिखाकर उनसे 30 हज़ार रुपये की रिश्वत ली थी। रिश्वत लेते हुए पशु चिकित्साधिकारी का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है।

Video viral taking bribe of veterinary officer in Moradabad

मामला मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के दलपतपुर में एक वीडिया वायरल हो हुआ है। वायरल वीडियो 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पशु चिकित्सा अधिकारी सुमन सिंह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रही है। बता दें कि मुंडा पांडे ब्लॉक के दलपतपुर केंद्र में तैनात डॉक्टर सुमन ग्रामीणों को गौमांस रिपोर्ट लगाने का डर दिखाकर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गई। शख्स ने अधिकारी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में लेकर हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।

जानकारी के अनुसार, काशीपुर तिराहे पर पुलिस ने सत्तू नगला गांव निवासी एक युवक को पकड़ा था जो घर में दावत के लिए 5 किलो मीट लेकर जा रहा था। पुलिस ने मीट को देख कर गौमांस होने का अंदेशा जताया। युवक ने रसीद दिखाकर बताया कि यह गौमांस नहीं है बल्कि भैंस का मीट है। लेकिन पुलिस वाले नहीं माने। उन्होंने मीट की जांच करने के लिए पशु चिकित्सक डॉक्टर सुमन को बुलाया। इस बीच गांव के ही कुछ लोग आ गए। काशीपुर तिराहे पर पशु चिकित्सक आते ही युवक और ग्रामीणों को धमकाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+