VIDEO : कुश्ती के दौरान पहले ही दांव में पहलवान की हो गई मौत, लोग बजाते रहे तालियां
मुरादाबाद, 09 सितंबर: यूपी के मुरादाबाद में दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती के दौरान एक पहलवान की मौत हो गई। पहलवान उत्तराखंड से आया हुआ था। कुश्ती के दौरान पहले ही दांव में पहलवान की गर्दन टूट गई। देखते ही देखते पहलवान की जान चली गई। पहलवान की मौत का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Recommended Video

पहले ही दांव में किया चित, दोबारा नहीं उठा पहलवान
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के फरीदनगर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के गंगापुर निवासी महेश ने भी हिस्सा लिया। महेश का मुकाबला स्थानीय पहलवान साजिद अंसारी से था। मुकाबला शुरू होते ही साजिद ने दांव लगाते हुए महेत को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महेश उठा ही नहीं। बताया गया कि महेश की गर्दन टूट जाने से उसकी सांसें उखड़ गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहलवान की मौत का वीडियो वायरल
पहलवान की मौत का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के मुताबिक, पहलवान साजिद महेज को चित करने के बाद दो-तीन बार उसके सिर को हिलाकर उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन महेश नहीं उठ पाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं। तभी कुछ लोग आकर पहलवान महेश को उठाते हैं।

60 हजार रुपए में मामला रफा-दफा
जानकारी के मुताबिक, यह दंगल प्रतियोगिता बिना अनुमति के 2 सितंबर को नौमी के मेले में आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद पंचायत बैठाई गई, जिसमें महेश की मौत का सौदा 60 हजार रुपए में कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications