सपा विधायक की सुरक्षा में लगे यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर दी जान

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में यूपी पुलिस के सिपाही और सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर अपनी जान दे दी। बुधवार की रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सिपाही ने ये आत्मघाती कदम अपने आवास पर उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव मान रही है।

up police constable Manit Pratap Singh extreme step in moradabad

मनीत प्रताप सिंह (23) 2018 बैच का सिपाही था और बुलंदशहर कोतवाली देहात के रसूलपुर पिटारी गांव का रहने वाला था। मनीत प्रताप सिंह की ड्यूटी इन दिनों मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में चल रही थी। बता दें कि मनीत कटघर के आदर्श नगर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि बुधवार देर रात तरकीब दो बजे सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मौत का पता चला। सिपाही ने तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही किसी रिलेशनशिप में था। दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे। इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था। माना जा रहा है कि तनाव के कारण ही सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इस संबंध में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत हुई है। प्रथमदृष्या आत्महत्या है। उसने खुद को गोली मारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+