UP News: 'चाचा को खत्म कर दो...', चाची को हुआ भतीजे से प्यार, रोमांस करते पति ने पकड़ा तो करवा दी हत्या
UP Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुरादाबाद जनपद में एक चाची को अपने भतीजे से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से शारीरिक संबंध बनाने लगे।
एक दिन दोनों को रोमांस करते हुए महिला के पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद महिला अपने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद वह पुलिस को गुमराह करती रही।

फिलहाल पुलिस ने चाची और भतीजे को गिरफ्तार करते हुए इस मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। प्रेमी और उसके चाची द्वारा हत्या किए जाने की बात भी कबूली गई। दोनों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव की है। मेदनीपुर निवासी हरदयाल नामक एक शख्स फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की रात में वह फैक्ट्री से आने के बाद अपने घर के बाहर सो रहा था।
इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान उसकी पत्नी रिंकी और 11 वर्षीय बेटी खुशबू बगल में ही चारपाई पर सो रहे थे। जबकि 4 साल की बेटी खुशी और 8 साल का बेटा कुशल अपनी नानी के पास थे।
सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो महिला ने बताया कि रात में कुछ लोग आए थे उन लोगों ने ही उसके पति की हत्या कर दी है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की लेकिन महिला द्वारा बार-बार बयान बदला जा रहा था। महिला पुलिस को गुमराह कर रही थी। उसके बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की।
अफेयर के बारे में पता चला तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी रिंकी का अफेयर उसके भतीजे सुनेपाल से है। पुलिस जब इस दिशा में जांच शुरू की तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी। उसके बाद पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि उसका उसके भतीजे सुनेपाल से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी और उसका पति इस बात को लेकर झगड़ा करता था।
ऐसे में उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मंगलवार की रात में उसका पति फैक्ट्री से लौट कर आया तो उसे झगड़ा करने लगा। महिला ने कहा कि उसके बाद उसने अपने प्रेमी को बुला लिया।
बुलाने के बाद चारपाई पर सो रहे अपने पति का उसने दुपट्टे से हाथ और पैर बांध दिया। उसके बाद दोनों ने मिलकर हरपाल की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी अपने घर चला गया जबकि रिंकी वहीं पर सोई रही।
फिलहाल, गुरुवार को पुलिस द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा किए जाने के बाद जब लोग पूरी कहानी जाने तो हैरान रह गए। वहीं महिला के तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications