VIDEO: गश्त कर रही यूपी पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, देखिए मुठभेड़ में क्या हुआ?
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जनपद में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ मंगलवार की रात उस समय हुई जब पुलिस रामगंगा पुल पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अवैध हथियारों से हमला कर दिया। अपने बचाव में जब पुलिस ने फायरिग की तो आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को इन दोनों आरोपियों की तलाश थी।

जनपद मुरादाबाद में पिछले एक महीने में हुई लूट-डकैतियों की घटनाओं के बाद से सकते में आई मुरादाबाद पुलिस अब एक्शन के मूड में दिख रही है। यहां की पुलिस ने पिछले दो तीन दिनों में ही कई बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामलला उस समय सामने आया जब कटघर पुलिस टीम राम गंगा पुल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहीं थी। पुलिस को उसी समय दो संदिग्ध नजर आए। जब पुलिस ने इन्हें रोककर पूछताछ करनी चाही तो, दोनों ने अवैध हथियारों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बचाव में फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस ने अपराधियों का घेराव करते हुए दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी हैं। पुलिस ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां पर दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा हैं। इस मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी अंकित मित्तल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पूरी घटना की जांच-पड़ताल करते हुए उन्होंने बताया की पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी का नाम सलमान है और दूसरे बदमाश का नाम अफ्फान हैं। इन दोनों आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं और हाल ही में हुई ख्वाजनगर कि वारदात के बाद से पुलिस को इन दोनों आरोपियों की तलाश थी। पुलिस ने इनके पास से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications