चोर से अकेले भिड़ गई महिला, पुलिस की लाठी से की जमकर पिटाई, देखिए VIDEO

Moradabad news, मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक महिला अकेले ही चोर से भिड़ गई। दरअसल, चोर ऑटो रिक्शा में लगी बैटरी खोलकर ले जा रहा था। आवाज होने पर वहां रहने वाली महिला ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों ने पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस की लाठी लेकर चोर की जमकर धुनाई कर दी।

thief beaten by woman in moradabad

महिला ने जमकर की चोर की पिटाई

मामला मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के कानून गोयान इलाके का है। यहां की रहने वाली महिला कुसुम के घर के बाहर एक ऑटो खड़ा था। आरोप है कि एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा में लगी बैटरी खोलकर कर उसे चुराकर ले जा रहा था। अवाज होने पर पड़ोसी अंशुल ने उसे देख कर पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। इस दौरान वह अकेली ही उस चोर से भिड़ गई। उसने जमकर चोर की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर ऑटो मालिक परिवार की महिला सदस्य भी आ गई और उसने भी चोर को बुरी तरह पीटा।

thief beaten by woman in moradabad

गिड़गिड़ाता रहा युवक, पीटती रही महिला

बता दें, पिटाई के दौरान पकड़ा गया युवक गिड़गिड़ाता रहा कि उसने चोरी नहीं की है। वह अपनी बेल्ट बांध रहा था। चोरी नहीं कर रहा था, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और पिटाई करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि इससे पहले भी कई बैटरी चोरी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+