कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी बच्ची, वजह जानकर पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक टीचर के कक्षा 4 की छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब ​बच्ची स्कूल जाना बंद कर दिया। पिता के पूछने पर बच्ची ने अपना दर्द बयां किया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने स्कूल प्रबंध धर्मेंद्र पाल, टीचर मुकेश और सारिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता को बताई टीचर की करतूत

पिता को बताई टीचर की करतूत

मामला मुरादाबाद ठाकुरद्वारा नगर तिकोनिया स्थित सेंट मार्ग पब्लिक स्कूल का है। यहां पढ़ाने वाले टीचर मुकेश और महिला टीचर पर कक्षा 4 की छात्रा का यौन शोषण, अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता ने कहा, बेटी स्कूल नहीं जा रही थी तो उससे कारण पूछा, जिसके बाद उसने बताया कि स्कूल में टीचर मुकेश और सारिका दोनों ने मिलकर उसे टॉयलेट में बंद कर दिया ​था और गंदी हरकत की। बच्ची ने कहा कि अगर वह स्कूल गई तो मुकेश सर उसे जान से मार देंगे।

महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था टीचर

महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था टीचर

बच्ची के परिजनों का कहना है कि एक दिन बच्ची सुबह आठ बजे स्कूल पहुंची। इस दौरान उसने टीचर मुकेश और सारिका को गंदा काम करते हुए देख लिया। तभी से मुकेश व सारिका बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। सारिका ने बच्ची को धमकाया, डराया और मुकेश के साथ टॉयलेट में बंद कर दिया। मासूम छात्रा के शोर मचाने पर अन्य टीचरों ने आकर देखा तो मुकेश टॉयलेट में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

स्कूल प्रबंधक की बात सुनकर सन्न रह गए परिजन

स्कूल प्रबंधक की बात सुनकर सन्न रह गए परिजन

परिजनों का कहना है कि जब इस मामले में स्कूल प्रबंधक धर्मेंद्र पाल को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। अगर बच्चों को पढ़ाना है तो यह बातें बर्दाश्त करनी होगी। प्रबंधक की ये बातें सुनकर परिजन सन्न रह गए। पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विशाल यादव ने बताया कि पुलिस ने स्कूल प्रबन्धक धर्मेंद्र पाल, टीचर मुकेश और सारिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+