मुरादाबाद: ऑनलाइन क्लास में छात्र ने शिक्षिका को भेजा अश्लील मैसेज, अब दर्ज हुई FIR

मुरादाबाद। ऑनलाइन क्लास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक छात्र ने अपनी ही शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेज दिया। इस बात की शिकायक शिक्षिका ने छात्र के परिजनों से की, लेकिन छात्र के परिजनों ने शिक्षिका की बात मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने शिक्षिका से अभद्र बर्ताव किया। तो वहीं, अब शिक्षिका की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार को आरोपित छात्र व उसके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Recommended Video

    मुरादाबाद: ऑनलाइन क्लास में छात्र ने शिक्षिका को भेजा अश्लील मैसेज, अब दर्ज हुई FIR
    Student sent objectionable message to teacher during online class in Moradabad district

    मामला मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल बंद है और पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। शिक्षिका ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे साढ़े दस बजे के बीच वह ऑनलाइन क्लास ले रही थीं। तभी दसवीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षिका के बारे में गूगल मीट पर ही चैट बॉक्स में अश्लील टिप्पणी करते हुए मैसेज डाल दिया। जिस चैट बॉक्स में मैसेज डाला गया उससे क्लास के सभी बच्चे जुड़े थे। छात्र के कृत्य से शिक्षिका को शर्मसार होना पड़ा।

    शिक्षिका ने छात्र की इस हरकत की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल औऱ उसके परिजनों से की। हद तो तब हो गई जब बेटे की गलती स्वीकारने की बजाय पिता ने शिक्षिका पर ही अंगुली उठा दी। आरोप है कि छात्र के परिजनों ने शिक्षिका से अभद्र भाषा में बात की। इससे खफा होकर शिक्षिका ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि आरोपित छात्र और उसके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+