Moradabad: अवमानना मामले में कोर्ट में पेश हुए आजम, मीडिया के सवालों पर कुछ यूं साध ली चुप्पी

Azam Khan: मुरादाबाद एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली। उन्होंने मुंह व कान पर उंगली रखकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

Azam Khan

Azam Khan Latest News: कोर्ट की अवमानना के मुकदमे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। पेश के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों पर आजम खान ने बोलने से इनकार कर दिया और वह मुंह व कान पर उंगली रखकर गूंगे और बहरे होने का इशारा करने लगे। मीडिया के सवालों से बचते हुए आजम खान गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।

बता दें, सपा नेता आजम खान मुरादाबाद के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में 2008 के छजलेट प्रकरण मामले में सोमवार को पेश हुए थे। दरअसल, छजलेट थाने के सामने 2008 में आजम खान की गाड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाई थी। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में आजम खान, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य नौ सपाई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कई बार समन जारी होने के बाद भी आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

इस मामले में आजम के खिलाफ 2020 में अदालत ने अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया थ। इस मामले में सोमवार को आजम कोर्ट में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। आजम खान के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने बताया कि मुकदमे में आगामी कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी नियत की है। बता दें कि जैसे आजम खान कोर्ट से बाहर आए तो उन्हें मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। हालांकि, आजम खान मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दिए बिना ही कार में बैठकर चले गए।

Recommended Video

    मुरादाबाद: मोहन भागवत के बयान पर आज़म खान ने किए इशारे, देखें वीडियो

    दरअसल, कोर्ट से बाहर निकलते ही मीडियाकर्मियों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राय जाननी चाही तो कान पर उंगली रख ली। तो वहीं, पत्रकार राष्ट्रीय कार्यकारिणी से संबंधित सवाल पूछना चाहते थे पर मुंह पर उंगली रखकर चुप्पी साधकर सियासी संदेश दे दिया। कार में बैठने तक तमाम सवालों पर आजम खान की ना ही रहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+