यूपी: आर्थिक तंगी में रिक्शा चालक ने बेच दिया अपना 2 महीने का बच्चा, मां ने दी दुहाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आर्थिक तंगी के चलते एक रिक्शा चालक ने अपना 2 माह का बच्चा बेच दिया। इसके लिए खरीदने वाले ने उसे 49 हजार रुपए में खरीदा। बाद में मां के विरोध के चलते बच्चा वापस मिला।

Rickshaw driver sold his 2-month-old baby due to financial constraints

संवाददाता ने बताया कि, मुरादाबाद जनपद के बिलारी तहसील के महोल्ला फुलबर की यह घटना है। जहां के रिक्शा चालक का कहना है कि, मुझे तंगी के चलते अपना बच्चा बेचना पड़ा। एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि, पिता द्वारा बच्चा बेच दिए जाने के बाद बच्चे की माँ से बच्चे के बिना नहीं रहा गया। वो दुहाई देने लगी तो लोगों ने बच्चे खरीदने वाले पर दबाब बनाया तो बच्चे को वापस कर दिया।

Rickshaw driver sold his 2-month-old baby due to financial constraints

स्थानीय लोग कहने लगे कि, सरकार गरीबों के लिए भले ही कई योजना चला रही हो, लेकिन ऐसा मामला तो पहली बार देखने को मिला है जब कोई ​पिता अपना बच्चा बेच दे। उक्त परिवार की मदद को अब तक कोई आलाधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। इस मामले ​के सामने आने के बाद बिलारी विधानसभा से विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि जरूर मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+