महिला का गर्भपात कराने के लिए उसे जबरन खिला रहा था दवाएं, 5 लाख का दहेज भी मांगा

मुरादाबाद। एक तरफ प्रदेश सरकार भ्रूण हत्या रोकने को लेकर नए-नए कानून बना रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं से उनके ही पति द्वारा ज्यादती और प्रताड़ना के मामले भी सामने आ रहे हैं। यूपी में मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चंगेरी में एक महिला का उसका शौहर दहेज के लिए पीटता था। वह जब 2 माह की प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात कराने के लिए उसे जबरन दवाएं खिलाने लगा। महिला ने शौहर और ससुरालियों के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

pregnant woman forcibly abortion by her husband

संवाददाता के अनुसार, महिला की शादी 6 वर्ष पूर्व चंगेरी निवासी नसीम पुत्र हिदायत से हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में महिला को मारा-पीटा जाने लगा। महिला से बातचीत के बाद पता चला कि वह 2 माह की गर्भवती है। इसी के चलते महिला का पति महिला को गर्भपात की दवाई खिला रहा था। जिसका विरोध करने पर महिला के पति नसीम व महिला के ससुर ने महिला के साथ मारपीट की।

pregnant woman forcibly abortion by her husband

पीड़िता ने यह भी बताया कि आये दिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अपाचे बाइक न लाने व 5 लाख रुपये न लाने के लिए भी महिला को प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित महिला व परिजनों ने थाना छजलैट में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, महिला का कहना है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+