Moradabad News: प्रेमी संग कमरे में रोमांस कर रही थी चार बच्चों की मां, पड़ोसी ने परिजनों को दे दी खबर

मुरादाबाद में 4 बच्चों की मां अपने प्रेमी को अपने घर बुलाकर मस्ती कर रही थी। इसी बीच उसके पड़ोसी ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दिया। उसके बाद महिला के प्रेमी को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी।

Moradabad News

Moradabad जिले में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ अपने घर में मस्ती कर रही थी इसी बीच उसके पड़ोसी ने उसके घर वालों को फोन करके सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद घरवाले जब पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो महिला और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। उसके बाद लोगों ने उसी घर में प्रेमी को बंधक बना लिए और उसकी पिटाई कर दिए।

महिला का पति रहता है सऊदी अरब

महिला का पति रहता है सऊदी अरब

दरअसल, मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि महिला के 4 बच्चे हैं और वह गांव में अपने बच्चों के साथ ही रहती है जबकि उसके पति के भाई और उसके ससुर थोड़ी दूरी पर दूसरे स्थान पर घर बनवाकर रहते हैं। यह भी बात सामने आ रही है कि पति विदेश रहता था ऐसे में पड़ोस में रहने वाले एक युवक से महिला प्रेम करने लगी। इस बात की जानकारी उसके पति और परिजनों को नहीं थी। महिला का प्रेमी चोरी छुपे रात में महिला से मुलाकात करने के लिए भी उसके घर पर आता था।

प्रेमी पहुंचा तो पड़ोसी ने कर दिया भतीजे को फोन

प्रेमी पहुंचा तो पड़ोसी ने कर दिया भतीजे को फोन

बताया जा रहा है कि महिला और उसके प्रेमी के संबंध की जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक को हो गई थी। रविवार आज सुबह महिला का प्रेमी उसके घर में उससे मिलने के लिए पहुंचा इसी बीच पड़ोसी की निगाह उस पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सामने दरवाजे की तरफ सुबह में मार्निंग वाक के लिए लोग निकल चुके थे ऐसे में दीवार फांद कर महिला का प्रेमी उसके आंगन में प्रवेश किया और उसके बाद महिला के कमरे में चला गया। प्रेमी को महिला के घर में प्रवेश करता देख पड़ोसी महिला के भतीजे को फोन करके सूचना दे दिया।

दरवाजा खुला तो दंग रह गए परिजन

दरवाजा खुला तो दंग रह गए परिजन

पड़ोसी के सूचना पर महिला का भतीजा अपने घर के अन्य लोगों को यह बात बताया और उनके साथ तत्काल महिला के घर पहुंच गया। महिला के परिवार वालों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और जल्दी से दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलने पर महिला और उसके प्रेमी आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए तो लोग हैरान रह गए। इस दौरान लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया और पिटाई करने के साथ उसी कमरे में बंद कर दिए। उसके बाद सूचना मिलने पर युवक के घर के लोग और गांव के संभ्रांत लोग पहुंचे। यह दौरान महिला और उसके प्रेमी द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौजूद लोगों से माफी मांगी गई। दोनों ने भविष्य में ना मिलने की बात कही उसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस से भी किसी पक्ष कोई शिकायत नहीं की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    मुरादाबाद: सपा सांसद को लेकर अल्पसंख्यक मंत्री ने दिया बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+