मुरादाबाद: ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मुरादाबाद। यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील ने शनिवार की सुबह तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महमत्या कर ली। सुनील ने यह कदम क्यों उठाया अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सिपाही की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Moradabad News: up police constable Sunil extreme step

ये मामला मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मूल रूप से अमरोहा जिले का रहने वाला था। सुनील की तैनाती रामपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस में थी। फिलहाल सुनील अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी शकुंतला और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे सुनील कुमार ने अपनी पत्नी शकुंतला को बिस्किट लेने के लिए दुकान पर भेजा था।

उस समय दोनों बेटे घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार ने तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी जब बिस्कुट खरीद कर लौटी तो मकान के सामने वाले कमरे में सुनील खून से लथपथ चारपाई पर पड़े मिले। पति को इस हालत में देख शकुंतला बदहवास हो गई। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लगा गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। परिवार वालों के अनुसार सुनील कुमार बीते कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे। उनका इलाज भी एक मानसिक रोग चिकित्सक के यहां चल रहा था। माना जा रहा है कि अवसाद के कारण ही सुनील कुमार ने गोली मारकर खुदकुशी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+