Moradabad Love Jihad: बहन के जरिये 11वीं की हिन्दू छात्रा को बनाया निशाना, धर्मांतरण का डाल रहा है दबाव

Love Jihad: एक जनरल स्टोर संचालक 11वीं में पढ़ने वाली हिन्दू छात्रा को लेकर लापता हो गया। जिसके बाद लड़की की माँ की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग छात्रा और आरोपी दुकानदार को एक मकान से बरामद किया है।

Moradabad Love Jihad 11th class student targeted through sister now putting pressure to accept Islam

उत्तर प्रदेश से लगातार बढ़ते लव जिहाद के मामलों ने प्रशासन की नींद उदा रखी है। कभी मेरठ, कभी हापुड़, कभी बरेली तो कभी मुरादाबाद से पिछले एक सफ्ताह में दर्जनों मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में ज्यादातर पीड़ित नाबालिग लड़कियां है। मंगलवार को भी यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक युवक नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हिंदू लड़की से दोस्ती करने के लिए अपनी सगी बहन को जरिया बनाया था।

हिन्दू लड़की को फसाने के लिए बहन का किया इस्तेमाल
बता दें कि घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में पीतल बस्ती इलाके की है। मूल रूप से गुलाब बाड़ी का रहने वाला फहीम उर्फ निदा पीतल बस्ती में जनरल स्टोर चलाता है। यहां उसके जनरल स्टोर के सामने 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्रा रहती है। छात्रा की मां का कहना है कि फहीम ने हिन्दू पहचान बताकर उनकी बेटी के साथ दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे उसने नाबालिग हिंदू लड़की से अफेयर शुरू किया। हिंदू लड़की से दोस्ती करने के लिए आरोपी फहीम ने अपनी सगी बहन को जरिया बनाया।

धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का बना रहा दबाव
जिसके बाद आरोपी फहीम नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा की मां का कहना है कि आरोपी फहीम उर्फ निदा उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा है। वहीं महिला की शिकायत के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि पूर्व में आरोपी का नाम कुछ अपराधिक गतिविधियों में भी सामने आया था। पुलिस फहीम की क्रिमिनल हिस्ट्री को तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+