UP Moradabad News: अवैध संबंध के शक में हुई थी महिला की हत्या, पति बोला- 'उस रात बेटे के साथ...'
UP Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरादाबाद में पत्नी पर गोद लिए बेटे के साथ अवैध संबंध की आशंका करते हुए पति ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के बाल्मीकि बस्ती की है। बताया जा रहा है की बस्ती में भूरे नामक एक शख्स अपने परिवार के साथ रहता था। 9 जनवरी को उसने अपनी 55 वर्षीय पत्नी बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति द्वारा बताया गया कि उसे चार बच्चे हैं। जिसमें सागर और आकाश उसके सगे बैठे हैं जबकि छोटू नामक एक बेटे को उसने गोद ले रखा है। वहीं दीपा नामक एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
उसने बताया कि छोटू उसके घर पर काम करता था उसके बाद उन दोनों ने उसे गोद ले लिया था। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह छोटू को अपने घर नहीं रखना चाहता था लेकिन पत्नी उसे अपने साथ रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।
आरोपी पति द्वारा बताया गया कि पत्नी बेबी द्वारा छोटू को अधिक प्यार किया जाता था ऐसे में उसे शक था कि वह छोटू से प्यार करती है और छोटू से उसका अवैध संबंध है। बताया कि 9 जनवरी की रात में भी उसकी पत्नी कहीं बाहर गई थी।
वापस लौट कर आई तो पति ने उससे जाने का कारण पूछा, उसके बाद पत्नी द्वारा गोल मटोल जवाब दिया गया जिससे भूरे को गुस्सा आ गया और उसने छुरा उठाया और पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। उसने पत्नी को तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
पत्नी की मौत हो जाने के बाद आरोपी पति उसकी लाश को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगाया और फरार हो गया। मामले में बेटे द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दी।












Click it and Unblock the Notifications