Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुरादाबाद के अस्पताल में कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला, मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसएसपी ने डीएम को लिखा पत्र

मुरादाबाद। यूपी के मुरदाबाद में टीएमयू यूनिवर्सिटी के कोविड अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर जान देने वाले कांस्टेबल की आत्महत्या के प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच होगी। इसके लिए डीएम को पत्र लिखकर मांग की गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों जारी कर इसकी जानकारी दी है। हॉस्पिटल में संक्रमित तीसरी आत्महत्या को लेकर टीएमयू प्रशासन को पुलिस प्रशासन की ओर से एक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

Recommended Video

    मुरादाबाद के अस्पताल में कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला
    moradabad constable death case SSP wrote to DM for magistrate inquiry

    पांचवी मंजिल से कूदकर दी थी जान

    बता दें, तीर्थांकार महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड अस्पताल की पांचवी मंजिल की खिड़की से शनिवार रात कांस्टेबल दिवाकर शर्मा ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कांस्टेबल एसएसपी के जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात था। उसकी चार सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तभी से उनको टीएमयू में भर्ती कराया गया था। टीएमयू के कोविड 19 अस्पताल में कांस्टेबल की यह तीसरी मौत थी। इससे पहले एक महिला और बैंक कर्मी ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है।टीएमयू कोविड 19 अस्पताल में तीसरी मौत से पुलिस प्रशासन हैरान है।

    एसएसपी ने डीएम को लिखा पत्र

    रविवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके पुलिस कर्मी की मौत की जानकारी दी। एसएसपी के अनुसार, पुलिसकर्मी संक्रमित होने के बाद दिमागी तौर पर परेशान था, जिस कारण उसने बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल, टीएमयू में यह तीसरी मौत है। इस मामले में डीएम को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट जांच की मांग की गई है। वहीं, यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने को कहा गया। भविष्य में फिर से ऐसी घटनाएं नहीं हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+