सो रहे किसान पर आदमखोर तेंदुए ने किया हमला, मुंह में टॉर्च घुसाकर बचाई जान

Moradabad news, मुरादाबाद। यूपी के मोरादाबाद के एक गांव में आदमखोर तेंदुए ने पशुशाला में सो रहे बुजुर्ग किसान पर हमला बोल दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के सिर्फ चेहरे हाथ और टांग में गंभीर चोट आई हैं। घायल किसान को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बीती रात हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है।

leopard in village attacked a farmer in moradabad

दरअसल ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव बालापुर निवासी होरी सिंह ने रविवार को अपने घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर पशुशाला में सो रहा था। पशुशाला में दरवाजा नहीं था तभी रात करीब 10 बजे आदमखोर तेंदुआ पशुशाला के अंदर घुस गया। आदमखोर तेंदुए ने चारपाई पर सो रहे होरी सिंह पर हमला बोल दिया। आदमखोर तेंदुए ने होरी सिंह की गर्दन पर पंजा मारने का प्रयास किया तो किसान ने अपना बचाव करते हुए तेंदुए को धकेल दिया। फिर तेंदुए ने अपना मुंह होरी सिंह के सिर पर मारा उसी समय होरी सिंह ने तेंदुए से बचने के लिए उसके मुंह में टोर्च घुसा दी।

leopard in village attacked a farmer in moradabad

तेंदुए ने भी होरी सिंह के शरीर पर कई वार किए। आदमखोर तेंदुए के हमले से किसी तरह बच कर होरी सिंह घर पहुंचकर परिवार के लोगों को तेंदुआ के आने की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग और ग्रामीण लाठी-डंडे और हथियार लेकर पर साला आ गए। उन्हें देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए की तलाश में रात भर जंगल में कांबिंग की लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चला। बाद में घायल किसान होरी सिंह को पुलिस ने ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायल किसान को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बता दें कि आदमखोर तेंदुए ने कई लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+