कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी बोले, भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर मुझे परेशान कर रही है पुलिस
Moradabad News, मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मुरादाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुट गए है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर जमकर हमाल बोला है। प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा प्रत्याशी की शह पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

जनसभा को बंद कराने पहुंची पुलिस
दरअसल, शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी शायर इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा मुरादाबाद के भोजपुर इलाके में थी। बता दें कि जनसभा के दौरान भोजपुर थाने के प्रभारी केपी सिंह जनसभा को बंद कराने पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। वहीं कार्यकर्ता बीच बीच मे चौकीदार चोर है के भी नारे लगाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस पर लगाया आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी शायर इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि उनकी जनसभाओं में परमिशन दिखाने के नाम पर मुरादाबाद पुलिस भाजपा के प्रत्याशी के इशारे पर परेशान कर रही है। इससे पहले भी मुरादाबाद पुलिस कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को जनसभा से ही उठा कर ले गयी थी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से इमरान प्रतापगढ़ी लड़ रहे हैं चुनाव

जानें, कौन हैं इमरान प्रतापगढ़ी
पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में वर्ष 2016 में यश भारती पुरस्कार से नवाजे जा चुके कवि और शायर इमरान प्रतापगढ़ी युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। प्रतापगढ़ में जन्मे इमरान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। युवाओं के बीच लोकप्रियता और मुस्लिम समाज से आने के कारण मुरादाबाद सीट पर इमरान प्रतापगढ़ी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे हैं। हालांकि राजनीति के मैदान में इमरान बिल्कुल नए खिलाड़ी हैं।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications