बीमा करवाने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जाती थीं लड़कियां, जॉब के नाम पर कराया जाता था 'गंदा काम'

मुरादाबाद, 24 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक अन्य जगह से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को लड़कियां भी उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीन दयालनगर में एक घर पर दबिश डाली, जहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में बुद्घि विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां से दो महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांशीराम नगर से दो युवतियां को मुक्त कराया गया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला यूपी के अमरोहा निवासी है। वह मुरादाबाद में ही रह रही है। इसके अलावा तीन पुरुषों में राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शहर में अलग-अलग जगह किराए पर रहते हैं।

बीमा बेचने के लिए सेक्स सर्विस कराते थे मुहैया

बीमा बेचने के लिए सेक्स सर्विस कराते थे मुहैया

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के साथ ही राहुल दास व बाबू उर्फ धीरज निजी बीमा कंपनी में बीमा पॉलिसी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, ये लोग ग्राहकों को बीमा बेचने के लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। इसके लिए मुरादाबाद के बाहर से लड़कियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिए जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+