मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में एक वैगनआर कार जा घुसी। इस हादसे में दो महिला और एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार में सवार छठे व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे में मारे जाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे।

Five family members died in road accident

जानकारी के मुताबिक, कुंदरकी क्षेत्र के मझोली में रहने वाले जाहिद अपनी पत्नी फूलजहां के साथ शनिवार की दोपहर कुंदरकी बाजार गए थे। यहां बाजार में फूलजहां संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी खोजबीन करने पर भी उनका पता नहीं चल सका। देर शाम इसकी सूचना फूलजहां के मायके मूंढापांडे थानाक्षेत्र स्थित मेंहदी रामपुर गांव में दी गई। वहां से फूलजहां के मायके पक्ष से उसकी भाभी फूल (50), रूबी (40), फूल का बेटा गुड्डू (22), फूल की पोती फातिया (4) और मोहम्मद रफी सूचना मिलने पर फूलजहां की तलाश करने के लिए वैगनआर कार से मझोला जा रहे थे।

कार को निकट के गांव मदनापुर का रहने वाला महबूब चला रहा था। पुलिस ने बताया कि कुंदरकी क्षेत्र में तेज गति से आ रही यह कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर जख्मी हो गए जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को कुंदरकी स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गुड्डू, मोहम्मद रफी, रूबी, फूल और फातिया को मृत घोषित कर दिया। महबूब का उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+