रामपुर-मुरादाबाद बार्डर पर उग्र किसानों ने SSP की गाड़ी पर किया हमला, भागकर बचाई जान

Farmers Attacked On Moradabad SSP: मुरादाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 27 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के समर्थन में जा रहे किसान मंगलवार को रामपुर-मुरादाबाद बार्डर पर उग्र हो गए। इस दौरान किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। एसएसपी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। किसानों ने रामपुर के एसपी शगुन गौतम पर भी हमला किया।

farmers protest protesters broked barricading attack on moradabad ssp

ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर आए थे किसान

जानकारी के मुताबिक, किसान पीलीभीत और पुरनपुर से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस किसानों को आगे जाने से रोक रही थी। किसानों को रोकने के लिये पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान किसान भड़क गए। उग्र किसानों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। 150 से 200 की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर आ रहे थे। इस दौरान मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी को किसानों ने ​घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसएसपी गाड़ी से बाहर निकले, पुलिस जवानों ने उन्हें घेरकर सुरक्षित किया। गाड़ी को बचाने के लिए चालक ने बैक गेयर लगाकर गाड़ी को वहां से निकाला।

एसएएसपी प्रभाकर चौधरी घायल

इस हमले में मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैर में चोट आई है। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, रामपुर के एसपी शगुन गौतम पर भी किसानों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि किसानों कुछ दूर स्थित टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर लिया है। बता दें, सोमवार की रात से ही मुरादाबाद के आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी दिल्ली जाने की योजना बना रहे किसानों की निगरानी में जुटे थे। रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे के बीच सैकड़ों किसान मूंढापांडे टोल प्लाजा से वापस लौटाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+