फ्रांस से लौटी कोरोना संक्रमित युवती ने जारी किया वीडियो, बोली- डरने की नहीं लड़ने की जरूरत
मुरादाबाद। कोरोना वायरस देश में लगातार पैर पसार रहा है, अबतक संक्रमण के लगभग 2069 मामले सामने आ चुके है। वहीं, इस महामारी की अभी तक न दवा है और न वैक्सीन बनी है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना के मरीज ठीक ठीक भी हो रहे हैं। जी हां कुछ ऐसी ही कहानी मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीज मारिशा शुक्ला की है।

फ्रांस से संक्रमित होकर लौटीं थी
मारिशा शुक्ला मुरादाबाद जिले की रहने वाली है और पिछले काफी समय से फ्रांस में रहकर पढ़ाई कर रही है। बता दें कि मारिशा शुक्ला मार्च के दूसरे सप्ताह में फ्रांस से भारत आई थी। 18 मार्च को तबीयत बिगडऩे पर मारिशा को जिला अस्पताल लाया गया था जहां कोरोना की जांच के लिए नमूना लेकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जांच में कोरोना होने की पुष्टि हुई थी, उसके बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
डरने की नहीं लड़ने की जरूरत
मारिशा शुक्ला ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक 36 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। वीडियों में इस महामारी से डरने के बजाय लडऩे की अपील की है। डॉक्टरों के प्रयासों को सराहा। उनकी हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है। वीडियो में मारिशा खुद भी कोरोना को लेकर भयभीत दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने सभी से इस लड़ाई में सहयोग की अपील की साथ ही बिना डरे लडऩे की बात कही। साथ ही आइसोलेशन से नहीं डरने की अपील की थी। सरकार और डॉक्टर की सलाह मानने की अपील अपने वीडियो में की है। जिसके बाद उनका वीडियो देखकर हर कोई उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहा है।
क्या कहा डॉक्टरों ने
बता दें कि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है की मारिशा की हालत स्थिर बनी हुई है। साथ ही मारिशा की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। डॉक्टरों की मानें तो मारिशा की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो दो और रिपोर्ट के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications