धर्म बदलकर FACEBOOK पर की उत्तराखंड की युवती से दोस्ती, प्रेमजाल में फंसाया और फिर...

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले एक युवक ने धर्म छुपाया और उत्तराखंड की युवती से दोस्ती कर ली। दोनों के बीच बात-चीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे मुरादाबाद बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 Changed religion for friendship with a girl and physical attack

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित मुरादाबाद के आजाद नगर का रहने वाला है। जबकि पीड़िता उत्तराखंड की रहने वाली है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिये करीब छह माह पूर्व युवक से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर उसने खुद को उसके ही धर्म का बताया। युवक ने दिसंबर में शादी का झांसा देकर उसे मुरादाबाद बुलाया। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां कमरा बुक कराकर उसने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने जब शादी करने को कहा तो युवक धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसने शादी करने से ही मना कर दिया। आरोप लगाया है होटल में उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। पुलिस में शिकायत करने पर वह उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+