Moradabad: कुर्बानी के लिए ट्रक में भैंसा लेकर आया था मुस्लिम परिवार, भीड़ को देखते ही बेकाबू हुआ और फिर...

Moradabad News: बकरीद पर कुर्बानी के लिए एक मुस्लिम परिवार ट्रक में बाहर से भैंसा लेकर आया था, जो भीड़ को देखकर बेकाबू हो गया। भैंसे ने ट्रक से छलांग लगा दी और भीड़ में लोगों को रौंदता हुआ भागने लगा। भैंसे को काबू करने के लिए लोग उसके पीछे भी भागते रहे, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

भैंसे के बेकाबू होने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कई किलोमीटर दूर दौड़ने-भागने के बाद जब भैंसा थोड़ा थक गया तो एक जगह खड़ा हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घेरकर उसपर काबू पाया गया।

Moradabad News

दरअसल, 29 जून को बकरीद है इस दिन बकरे-भैंसे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी देने के लिए 26 जून की रात मुरादाबाद थाना क्षेत्र के गलशहीद इलाके में मुस्लिम परिवार बाहर से एक भैंसा लेकर आए थे। यह भैंसा ट्रक में लाया गया था। वहीं, भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।

Recommended Video

      Moradabad: कुर्बानी के लिए ट्रक में भैंसा लेकर आया था मुस्लिम परिवार, भीड़ को देखते ही बेकाबू हुआ

      इस दौरान भैंसे को ट्रक से उतारा जा रहा था तो वह भीड़ को देखकर बेकाबू हो गया। भैंसे ने ट्रक से छलांग लगा दी और भीड़ को रौंदते हुए भरे बाजार की तरफ भागने लगा। इस पूरे घटना क्रम का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      देखें वीडियो...

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेकाबू हुए भैंसे ने दौड़ते हुए गली में बनी दुकान का काउंटर भी उड़ा दिया। इस दौरान भैंसे को पकड़ने की कोशिश में कुछ लोग दौड़े भी, लेकिन वह घायल हो गए। देखते ही देखते भैंसा दूर तक भागता हुआ चला गया और काबू में नहीं आ पाया। हालांकि, कई किलोमीटर दूर जाने के बाद भैंसा थक गया और रुक गया।

      भैंसे के रुकने के बाद लोगों ने उसे घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया जा सका। कुर्बानी के लिए गए इस उत्पाती भैंसे को काबू करने की कोशिश में कई लोग चोटिल भी हो गए। लेकिन, उसे काबू नहीं कर पाए। तो वहीं, अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+