मुरादाबाद: वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की पुलिस से झड़प, कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की पुलिस की झड़प हो गई, जिसके बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप था कि थाने के इन्स्पेक्टर ने भाजपा नेता को थप्पड़ मारा है। घटना मुरादाबाद के मझोला थाने की है, जहां देर रात तक हंगामा होता रहा।

हेलमेट नहीं होने पर रोका

हेलमेट नहीं होने पर रोका

मुरादाबाद का चार्ज लेते ही नवनियुक्त एसएसपी अमित पाठक ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित वाहन चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसएसपी का आदेश है की शत-प्रतिशत दो पहिया वाहन चालक सड़कों पर जब चले तो हेलमेट लगाकर ही चलें, और अगर वह हेलमेट ना लगाएं तो उनका 500 रुपए का जुर्माना लगाकर चालान काट दें। एसएसपी के इस आदेश के बाद ही थाना मझोला पुलिस दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी वक्त वहां से गुजर रहे शिवम ठाकुर को पुलिस ने हेलमेट ना लगा होने पर रोक लिया, चेकिंग के दौरान शिवम के पास गाड़ी के पूरे पेपर भी नहीं मिले, जिसको लेकर पुलिस इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने शिवम का चालान काटना शुरू कर दिया।

भाजपा नेता बताकर छोड़ने की बात कही

भाजपा नेता बताकर छोड़ने की बात कही

शिवम खुद को भाजपा का नेता बताकर उसे छोड़ने की बात करने लगा। इसी बीच बात बढ़ गई और दोनों में गरमा-गरमी हो गई। भाजपा कार्यकर्ता शिवम का आरोप है कि थाना अध्यक्ष मझोला विकास सक्सेना ने उससे अभद्रता की और विरोध करने पर उसके थप्पड़ भी मार दिया। शिवम ने इसकी सूचना भाजपा युवा मोर्चा के नेता गजेंद्र चौधरी को दे दी, जो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाना मझोला जा पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार थाना मझोला पहुंचे और आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता थाना अध्यक्ष के निलंबन की मांग करते रहे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे।

जांच के बाद कार्रवाई की बात

जांच के बाद कार्रवाई की बात

वहीं, थाना अध्यक्ष विकास सक्सेना का कहना है कि वहां कोई मारपीट नहीं हुई है और फिलहाल अभी बातचीत चल रही है। वहीं, सीओ राजेश कुमार ने कहा कि अगर किसी के साथ कोई अभद्रता या मारपीट हुई है वह तहरीर दे, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता अपने वाहन से जा रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई और वह जब तक कार्रवाई नहीं होगी धरना थाने का घेराव जारी रखेंगे। देर रात तक थाने में हंगामा होता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+