VIDEO: दरवाजा नहीं खोला तो तोड़कर बिजनेसमैन के घर में घुसे बैंक अधिकारी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब बैंक के अधिकारी अपने साथ कई थानों की पुलिस लेकर सर्राफा व्यापारी के घर पर पहुंच गये। यह देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसके बाद जो हुआ वाकई अजीब था। व्यापारियों के द्वारा जब दरवाजा नहीं खोला गया तो बैंक अधिकारी सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए जिसके बाद परिवार और अधिकारियों के बीच भी जमकर जद्दोजहद हुई।

Bank officers broken door to enter house of businessman in Moradabad

मामला मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र स्थित गुजराती मोहल्ले का है, जहां पर शहर के नामी-गिरामी प्यारेलाल ओम प्रकाश ज्वेलर्स रहते हैं। इस सर्राफा व्यापारी से बैंक की 5 करोड़ रुपए की रिकवरी होनी थी, जिसकी वसूली करने के लिए बैंक अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ व्यापारी के घर पहुंचे। वहां महिलाओं के अलावा घर में कोई और नहीं था।

Bank officers broken door to enter house of businessman in Moradabad

महिलाओं ने जब दरवाजा नहीं खोला तो बैंक अधिकारियों की टीम सीढ़ी लगाकर ऊपर गई और दरवाजा तोड़ते हुए घर में दाखिल हो गई। उसके बाद पुलिस की टीम ने और बैंक कर्मचारियों ने घर के अंदर दाखिल होकर घर के तमाम कमरों को सील कर दिया।

Bank officers broken door to enter house of businessman in Moradabad


इसी बीच सर्राफा कारोबारी के परिवार से कई बार पुलिस और बैंक कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई। परिवार के लोगों ने घर सील करने का काफी विरोध किया। बैंक कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर को सील किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+