जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामला: आजम और एसटी हसन की बढ़ी मुश्किलें, अब 2 नवंबर को होगी सुनवाई
जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामला: आजम और एसटी हसन की बढ़ी मुश्किलें, अब 2 नवंबर को होगी सुनवाई
मुरादाबाद, 28 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा नेता आजम खान व मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन समेत कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियों की ओर से चार्जशीट पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं, कोर्ट ने दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। वहीं इस मामले में अगली सुनाई 2 नवंबर को होगी।

रामपुर से सांसद आजम खान की जीत के सम्मान में कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सपा सांसद आजम खान, अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता जुटे थे। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में आजम खान, अब्दुल्ला आजम, डा.एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैनअजहर खां समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की कोर्ट में जा रही है। बता दें कि आरोपियों ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर 25 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद बुधवार 27 अक्टूबर को डिसचार्ज प्रार्थना पत्र खारिज कर दिए। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई का कहना है कि केस में आरोपी के खिलाफ आरोप तय होंगे। इससे पहले भी सांसद आजम व अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप तय हो चुके है। केस की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications