VIDEO: शोहदे ने सड़क पर फाड़े कपड़े, छात्रा ने लात-घूसों से धुना
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शोहदे ने एक छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद छात्रा ने बीच सड़क उसकी जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने भी आरोपी पर जमकर अपना हाथ साफ किया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र चंद्र नगर का है। यहां सोमवार की शाम कोचिंग आने के दौरान शोहदे ने छात्रा को रोका और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीर एकजुट हो गए, जिन्हें देख आरोपी वहां से भागने लगा। लोको शेड़ पुल के पास से गुजर रहे दो पार्षदों ने आरोपी को भागता हुआ देखा तो उसे पकड़ लिया। उधर, छात्रा को मोहल्ले के लोगों ने दूसरे कपडे़ दिए। जिसे पहनने के बाद वह आरोपी को तलाशते हुए लोकोशेड पुल पर पहुंची।
छात्रा ने शोहदे की जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने भी आरोपी पर जमकर अपना हाथ साफ किया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी समीर निवासी तहसील स्कूल थाना नागफनी है। वह एक फर्म में नौकरी करता है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications