यूपी: लव मैरिज करने वाले कपल ने मांगी पुलिस सुरक्षा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Recommended Video

    मुरादाबाद : वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

    मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन पहले हुए अपहरण कांड में एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र से एक युवती तीन दिन पहले लापता हो गई थी। इस सूचना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया था, लेकिन बाद में मामले के खुलासा होने पर पता चला कि लड़की अपने पति के साथ गई थी। अब युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताते चलें कि बरेली विधायक की बेटी के बाद अब मुरादाबाद की बेटी का यह मामला संज्ञान में आया है।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा तीन दिन पहले कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने माशूक अली और फैजान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवक के परिजनों ने बताया की उनका बेटा भी तीन दिन से लापता है।

    वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

    वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

    शुक्रवार शाम को माशूक अली और युवती ने अपना एक वीडियो वायरल किया। जिसमें युवती ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा जताया है। वायरल वीडियो में प्रेमी युगल का कहना है की उन्होंने दो माह पहले निकाह कर लिया था और वह अपनी मर्जी से साथ साथ रह रहे हैं। वह बालिग है। युवती ने अपने पिता के ऊपर आरोप लगाया की उसका पिता उसके शौहर और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी और एसओ पाकबड़ा से गुहार लगाई है कि उसके शौहर और उसने परिजनों की सुरक्षा करें।

    क्या कहा पुलिस ने

    क्या कहा पुलिस ने

    युवती के पिता ने बताया की वह गरीब आदमी हैं। किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। तीन दिन पहले जब बेटी गायब हुई तो उसकी सुरक्षा के लिहाज से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इस हालत में नही हैं कि किसी को धमकी दे सके। वह जैसे तैसे अपनी बेटी को पढ़ा लिखा रहे थे। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की प्रेमी युगल अभी तक उनके संपर्क में नहीं आया है। परिवारों को पूर्ण सुरक्षा दी जायेगी किसी को कोई खतरा है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+