Covid-19: फ्रांस से मुरादाबाद वापस लौटी युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, यूपी में अब तक 25

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती 15 मार्च को फ्रांस से वापस भारत लौटी थी। युवती को खांसी और जुकाम की शिकायत पर 3 दिन पहले जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैम्पल भेजा था। आज पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि अभी तक मुरादाबाद जिले से आठ सैम्पल भेजे गए हैं, जिन्में चार निगेटिव और एक पॉजिटिव है।

A 19-year-old girl has been tested positive for Covid-19 in Moradabad

ये मुरादाबाद जिले का पहला मामला है, जिसकी वजह से अधिकारियों में खलबली मच गयी है। उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब पूरे क्षेत्र को सैनैटाइज किया जा रहा है। लोगों के मन में दहशत को माहौल है। पुलिस अधिकारी यह भी पता लगा रहे है कि इस बीच वह किस-किस से मिली साथ ही उनसे पूछताछ भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर डॉक्टर डीके प्रेमी युवती की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद पीडि़त के पूरे घर को सैनिटाइज किया जा रहा है। युवती के संपर्क में करीब 12 लोग अब तक आए थे। सबको आइसोलेशन में रखा गया है। युवती फ्रांस में इन दिनों में पढ़ाई कर रही थी।

इससे पहले गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस का पांचवां मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई है। गौतमबुद्धनगर में नोएडा सेक्टर-74 स्थित सुपर टेक कैपटाउन सोसायटी में कोरोना वायरस से संक्रमित युवक मिला है। पीड़ित दस दिन पहले पत्नी के साथ यूरोप से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और उन्हें सेल्फ आइसोलेट करने की नसीहत दी थी। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि जिसको आइसोलेशन पर रखा गया था और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी का सैंपल भी जांच के लिए भेजकर उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा है। वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम बीएन सिंह ने सोसायटी को शनिवार प्रात दस बजे से सोमवार प्रात सात बजे तक अस्थायी रूप सील करने के आदेश दिए हैं।

यूपी में अब तक 25
बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को भले ही महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन महामारी जैसी सभी स्थितियों से निपटने का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक उत्तर प्रदेश में 25 से ज्यादा करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि 14 लाख 74 हजार से अधिक लोगों की भारत-नेपाल की सीमा पर स्कैनिंग की गई है। 22 सौ से अधिक गांवों को सैनिटाइज किया गया है। एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ट्रेनिंग दी गई है। 4000 से अधिक डॉक्टरों को लगाया गया है। सभी जिला मुख्यालयों पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+