प्रेमी ने युवती को गला घोंटकर मारा, लाश जंगल में फेंकी, चरवाहे की सूचना से 24 घंटे में पोल खुली
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के भगतपुरा थाना क्षेत्र में जंगल में एक युवती का शव मिला। उसे वहां चारा लेने गए एक किसान ने देखा, फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराना शुरू कर दी। मगर, आसपास के किसी भी गांव में उस युवती की पहचान नहीं हुई। बाद में किसी तरह चौकीदार ने सूचना उक्त युवती के फूफा नरेश पुत्र हेमराज के घर पर दी। फोटो दिखाया तो मृतका की बुआ चमेलिया ने उसे पहचान लिया।

संवाददाता के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता (22) पुत्री पप्पू निवासी मझरा गोंगरपुर, थाना भोजपुर के रूप में हुई। बुआ ने बताया कि अनीता गजरौला में निजी कंपनी में नौकरी करती थी। माता-पिता और छोटा भाई अंकुल टाइल्स पत्थर का हिमाचल में काम करते हैं। अनीता सोमवार को उनके घर पर मेहमानदारी के लिए आयी थी। रात में खाना खाकर सो गई। सुबह उठे तो अनीता गायब थी। काफी तलाश की लेकिन, उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी दिनेश सैनी द्वारा की गई है। यह दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार भी है। युवती के ऊपर प्रेमी शक करता था, जिसको लेकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने शव को मानपुर चौकी क्षेत्र स्थित जंगल में फेंक दिया था।
थाना भगतपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी मानपुर के गांव सिरस्वां हरचन्द निवासी तेजपाल अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के गया था। वहां उसने युवती का शव पड़ा देखा। तब सूचना पाकर भगतपुर एसओ कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद सिरस्वां हरचन्द, मानपुर, निबाड़ खास, परशुपुरा, समदाचतुभरुज, ठिरियादान, डांडी दुर्जन सहित आस-पास के सभी गांव के लोगों से युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया।












Click it and Unblock the Notifications