COVID-19: मुरादाबाद में 21 नए मामले आए सामने, 73 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रह है। आगरा, लखनऊ, नोएडा व सहारनपुर की तरह ही मुरादाबाद भी कोरोना हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। बता दें कि मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 21 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई है। वहीं, जिले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

मुरादाबाद के सीएमओ एससी गर्ग ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 21 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक तीन साल का लड़का भी शामिल है। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। जिले में अब तक पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि एक मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुई है। लिहाजा जिले में अभी भी 88 एक्टिव केस मौजूद हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसमें वे लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो हॉटस्पॉट इलाके से नहीं जुड़े हैं। अब जिला प्रशासन नए इलाकों को भी सील कर वहां के लोगों की जांच में जुट गया है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में जेल में बंद कुल पांच कैदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से छह पुलिस व डॉक्टर पर हमले के आरोपी हैं, जबकि एक कार चोरी के आरोप में जेल में बंद है। अब इन कैदियों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।
जिले में 73 पुलिस वाले भी क्वारंटाइन
उधर, पुलिसकर्मियों के भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। दरअसल 15 अप्रैल को नागफनी इलाके में पोली व डॉक्टर पर पथराव करने वाले पांच आरोप संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा दिल्ली से कार चुराकर आए चोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद इनदोनों मामलों से जुड़े 73 पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: हाईस्कूल के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, Tik tok पर बनाता था वीडियो












Click it and Unblock the Notifications