गोरखपुर: हाईस्कूल के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, Tik tok पर बनाता था वीडियो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बाइक बाइक सवार बदमाश ने 16 साल के आशुतोष विश्वकर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आशुतोष सुबह टहलने निकला था। वह हाईस्कूल का छात्र था। आशंका है कि बदमाश ने फोन कर उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया था। आशुतोष सड़क पर बाइक खड़ी कर रामलीला मैदान में टहल रहा था उसी दौरान बाइक से आए बदमाश ने उसके पेट में चाकू मार दिया। आशुतोष अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह टिक-टॉक पर वीडियो बनाता था।

वारदात गोरखपुर के झंगहा के माईधिया रामलीला मैदान के पास की है। कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह किसी का फोन आया तो वह घर से बाइक लेकर निकल गया। माईधिया रामलीला मैदान के पास मुख्य सड़क पर बाइक खड़ी करने के बाद पैदल ही वह रामलीला मैदान में गया था। बताया जा रहा है कि पहले से आशुतोष का इंतजार कर रहे बदमाश ने उसे चाकू मार दिया। खून से लथपथ अशुतोष को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही अशातोष के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
आशुतोष को प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खून ज्यादा निकलने के कारण उसने दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे थानेदार अनिल कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी। हमलावर ने आशुतोष को फोन कर बुलाया था पर आशुतोष का मोबाइल पुलिस को अब तक नहीं मिल है। आशंका है कि हमलावर उसका मोबाइल अपने साथ उठा ले गए। पुलिस ने रामलीला मैदान के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा आशुतोष के नम्बर की सीडीआर भी निकलवायी जा रही है। पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों को भी उठाया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आशुतोष टिकटॉक पर वीडियो बनाता था। पुलिस को आशंका है कि किसी वीडियो के नाते ही उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। उसकी भी जांच चल रही है। घायलावस्था में आशुतोष के साथ गए हल्का दरोगा अमरनाथ यादव ने कहा कि आशुतोष कुछ भी बता नहीं पाया है। वहीं उसके परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। आशुतोष अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। मौत की खबर के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें:- COVID-19: मुजफ्फरनगर में 7 नए मामले, एक ही परिवार के तीन सदस्य भी












Click it and Unblock the Notifications