ट्रक से कुचलकर बाराती की मौत, दूसरे ट्रक चालक के भाई को पकड़कर बारातियों ने उतारा मौत के घाट

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खागजीपुर गांव में बुधवार की रात बारात में शामिल होने आए बाराती की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। लेकिन पीछे से आए दूसरे ट्रक चालक को बा‌रातियों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। तभी उसे बचाने के लिए उसके भाई को ग्रामीणों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में ट्रक चालक और उसके भाई को इलाज के ल‌िए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां ट्रक चालक के भाई की मौत हो गई और चालक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।

young man died in a road accident in Mirzapur

चुनार से आई थी बारात
चुनार कोतवाली क्षेत्र के छितकपुर गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र की बरात अहरौरा थाना क्षेत्र के खागजीपुर गांव निवासी प्रभाकर सिंह के घर पर आई थी। बारात में छितकपुर गांव निवासी 60 वर्षीय बाराती समर को एक ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हा गई। हादसे के बाद मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया।

दूसरे ट्रक चालक को पीटकर मार डाला
हादसे के बाद अहरौरा के खाकजीपुर गांव निवासी सुरेंद्र पटेल उर्फ विनोद चुंगी पर खलासी को खाना देकर दूसरे की ट्रक से वहां पहुंचा। सुरेंद्र खागजीपुर गांव का रहने वाला थे। ट्रक से उतरता देख मौके पर पहुंचे बारातियों ने सुरेंद्र पटेल को हादसा करने वाले ट्रक का चालक समझ कर पीट दिया। तभी उधर से गुजर रहे सुरेंद्र पटेल के बड़े भाई सरोज सिंह छोटे भाई की पिटाई होता देखकर बचाव करने गए तो क्रूर भीड़ ने सरोज की पिटाई करते हुए पत्थर पटक दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के ल‌िए ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। जहां उपचार के दौरान सरोज सिंह की मौत हो गई। सुरेंद्र उर्फ विनोद जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+