मिर्जापुर को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, मां विंध्यवासिनी के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाएगी योगी सरकार

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मिर्जापुर जनपद में शिक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मिर्जापुर जनपद में योगी सरकार द्वारा विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसकी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया। इसके लिए मिर्जापुर जनपद के मड़िहान तहसील अंतर्गत देवरी गांव में भूमि को भी चिन्हित कर लिया गया है।

yogi-government-will-build-a-university-in-mirzapur-in-the-name-of-mother-vindhyavasini

अधिकारियों का कहना है कि गांव में ग्राम समाज की पर्याप्त जमीन होने के कारण भूमि अधिग्रहण का खर्च नहीं देना पड़ेगा। वहीं मिर्जापुर जनपद में विश्वविद्यालय का निर्माण किए जाने की बात सुनकर जनपद वासियों द्वारा खुशी जाहिर की जा रही है।

दरअसल, सोमवार को मिर्जापुर के मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसके बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मिर्जापुर में विश्वविद्यालय बनकर तैयार होगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि मिर्जापुर में बनाए जाने वाला विश्वविद्यालय मां विंध्यवासिनी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए जमीन चिन्हित करके तत्काल प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा गया था।

मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि मिर्जापुर में विश्वविद्यालय का निर्माण हो जाने के बाद विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के केंद्र के रूप में पूरा मिर्जापुर जनपद उभरेगा और शिक्षा के लिए मिर्जापुर जनपद के बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। फिलहाल कैबिनेट की बैठक में 50 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किए जाने के बाद मिर्जापुर जनपद के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही मिर्जापुर में भी विश्वविद्यालय का निर्माण हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+