वर्ल्ड क्लास बनेगा विंध्य कॉरिडोर, योगी सरकार के PWD मंत्री ने दी जानकारी, जानिए डिटेल

सोनभद्र में निरीक्षण और कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र प्रसाद शनिवार को मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर में उन्होंने जहां नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया, वहीं मां विंध्यवासिनी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन करने के साथ ही निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि वाराणसी में बनकर तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की तरह मिर्जापुर में भी वर्ल्ड क्लास विंध्य कॉरिडोर का निर्माण होगा। विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य समय से पूरा किए जाने को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि मिर्जापुर की सड़क दिन-रात काम करके दुरुस्त की जाएंगी।

vindhya-corridor-will-become-world-class-pwd-minister-of-yogi-government-gave-information

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में विंध्य कॉरिडोर का निर्माण काफी भव्य और दिव्य होगा। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों से बात करते उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि लोगों के आपत्ति और सुझाव पर अमल करते हुए निर्माण कार्य कराया जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

मीडिया कर्मियों ने सहारनपुर मामले को लेकर उनसे प्रश्न किया, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि सपा और बसपा की सरकार में लोगों को राहत देने का कार्य किया जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की योगी सरकार में न्याय किया जाता है।

कोई भी व्यक्ति हो प्रदेश की योगी सरकार में उसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की आवाज में क्षतिपूर्ति देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षतिपूर्ति देने के साथ ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण और दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ मंत्री आशीष पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के साथ ही अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+