UP News: 'पिता को लात मारी, चाचा को अपमानित किया...', मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
UP News: उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर जनपद के चुनार में उन्होंने गौशाला में गौ पूजन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
इसके अलावा मिर्जापुर के शाहपुर चैसा इंदरपुर में पंचायत भवन का भी उन्होंने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की सरकार द्वारा चहुमुखी विकास हो रहा है।

कार्यक्रम के बाद कलेक्टर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2012 में मुलायम सिंह यादव को बहुमत मिला था उन्होंने मेहनत से पार्टी को गठित किया था लेकिन उन्होंने बेटे को राजगद्दी दे दी। राजगद्दी बेटे को मिलने के बाद उसने बाप को ही लात मार कर हटा दिया।
इसके अलावा अपने चाचा का भी नहीं हुआ और चाचा को भी बेइज्जत किया। उन्होंने कहा कि जो अपने बाप और चाचा का नहीं हो सका वह किसी और का क्या हो सकता है। आगे उन्होंने सभा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जो कान में फूंक देता है वही अखिलेश यादव मानते हैं।
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही देवी देवताओं का अपमान करने वाले सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में भस्मासुर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश को लगता है कि पीछे से मुस्लिम तुष्टिकरण होगा वोट बैंक बढ़ जाएगा। यह भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने में मुंह स्वामी प्रसाद मौर्य का है लेकिन सीडी अखिलेश यादव की है।












Click it and Unblock the Notifications