UP: 'बोरी में था जहरीला सांप...', डॉक्टर ने पूछा ये क्या है? युवक ने खोल दिया बोरी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में स्थित मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार शाम को एक युवक सांप लेकर पहुंच गया। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा जब उसे पूछा गया की बोरी में क्या है? तो उसने बोरी का मुंह खोल कर सांप बाहर निकाल दिया।
युवक द्वारा सांप निकालने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाद में युवक ने उस सांप को पकड़कर पुनः बोरी में भर दिया। बाद में उसने चिकित्सकों को बताया कि उसे इसी सांप ने काटा है और जल्द से एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया जाए।

दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के लालगंज इलाके के पतुलखी गांव का है। गांव का रहने वाला सरोज नामक एक युवक सोमवार को अपने घर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसके घर में एक सांप निकल गया। सांप निकालने के बाद उसके घर के लोग चिल्लाकर भागने लगे।
आवाज सुनकर सरोज भी सांप देखने के लिए वहां पहुंचा। सरोज ध्यान नहीं दिया और सांप ने उसे डंस लिया। उसके बाद सरोज उस सांप को पकड़ कर बोरी में भर दिया तथा सांप को लेकर मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा।
मंडलीय अस्पताल में पहुंचने के बाद सरोज द्वारा बताया गया कि उसे जहरीले सांप ने डंस लिया है। इस दौरान उसके हाथ में बोरी देखकर डॉक्टर ने पूछा कि इसमें क्या है? तो सरोज ने बोरी का मुंह खोला और सांप को पड़कर बाहर निकाल कर डॉक्टरों को दिखाने लगा।
हालांकि चिकित्सकों द्वारा उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इंजेक्शन लगवाने के बाद सरोज अपने घर वापस लौट गया।












Click it and Unblock the Notifications